corruption लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
corruption लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

15 नवंबर 2011

"यूपी वाले अपने ही राज्‍य में भीख मांगें"

बयान - आखिर कब तक उत्‍तरप्रदेश के लोग मुम्‍बई में जाकर भीख मांगेंगे, आखिर कब तक वे लोग पंजाब में जाकर मजदूरी करेंगे. -राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव.

तड़का - शायद जनाब कहना चाहते हैं कि "उत्‍तरप्रदेश के लोगों के लिए हम ऐसा काम करेंगे कि वे अपने ही राज्‍य में भीख मांग सकें,  वे यूपी में ही जमकर मजदूरी कर सकें."

29 सितंबर 2011

"अमीरों" पर ज्‍यादा टैक्‍स :)

बयान :  अमीर लोगों को अधिक टैक्‍स चुकाने के लिए तैयार रहना चाहिए. -पी चिदंबरम, होम मिनिस्‍टर.
Just Listen....
तड़का :  चिंदबरम साहब कहीं आप 32 रुपए से कुछ ज्‍यादा कमाने वाले "अमीर" लोगों पर तो टैक्‍स लगाने नहीं जा रहे?

02 अगस्त 2011

चकित क्‍यों हैं सिब्‍बल साहब

बयान: मैं चकित हूं कि चांदनी चौक में किए सर्वे में बेहद आधुनिक सिविल सोसायटी को 100 प्रतिशत समर्थन क्‍यों नहीं मिला. - कपिल सिब्‍बल, केंद्रीय मंत्री

तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हैरान हूं मैं.... 
तड़का: इसमें चकित होने वाली क्‍या बात है मंत्री जी? चांदनी चौक में आपके परिवार के भी तो कुछ लोग रहते होंगे.

29 जून 2011

मैं तो तैयार हूं... पर

बयान : मैं निजी रूप से लोकपाल के दायरे में आने को तैयार हूं. पर मेरी निजी राय का कोई मतलब नहीं है. यह फैसला मंत्रिमंडल को करना है.  -डॉक्‍टर मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह. फाइल फोटो
तड़का : अगर मेरी निजी राय मानी जाती तो इतना हल्‍ला ही नहीं होता, जितना कि अब हो रहा है. 

26 अप्रैल 2011

पारा तो चढ़ेगा ही

खबर : गर्मी ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड. नई दिल्ली में तेज धूप के चलते पारा 40.5 डिग्री तक पहुंचा. इसी महीने के अंत तक पारा होगा 42 पार.

तड़का : भई, इतने भ्रष्टाचारी ‘नंगे’ हो रहे हैं, उनकी हकीकत सामने आ रही है, तो पारा तो चढ़ेगा ही ना. जिसे कल तक रहनुमा समझ रहे थे, वही लुटेरा निकला. पारा चढ़ेगा नहीं तो क्या उतरेगा.