government लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
government लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

15 नवंबर 2011

"यूपी वाले अपने ही राज्‍य में भीख मांगें"

बयान - आखिर कब तक उत्‍तरप्रदेश के लोग मुम्‍बई में जाकर भीख मांगेंगे, आखिर कब तक वे लोग पंजाब में जाकर मजदूरी करेंगे. -राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव.

तड़का - शायद जनाब कहना चाहते हैं कि "उत्‍तरप्रदेश के लोगों के लिए हम ऐसा काम करेंगे कि वे अपने ही राज्‍य में भीख मांग सकें,  वे यूपी में ही जमकर मजदूरी कर सकें."

29 सितंबर 2011

"अमीरों" पर ज्‍यादा टैक्‍स :)

बयान :  अमीर लोगों को अधिक टैक्‍स चुकाने के लिए तैयार रहना चाहिए. -पी चिदंबरम, होम मिनिस्‍टर.
Just Listen....
तड़का :  चिंदबरम साहब कहीं आप 32 रुपए से कुछ ज्‍यादा कमाने वाले "अमीर" लोगों पर तो टैक्‍स लगाने नहीं जा रहे?

15 मई 2011

पैट्रोल रेट में इजाफा ज्यादा नहीं....

खबर : पैट्रोल की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर इजाफा.
गोली मार भेजे में...
तड़का : 5 राज्यों में चुनाव हुए थे. कांग्रेस को लोगों ने अच्छा रिस्पांस दिया. तो एक राज्य के हिसाब से 1 रुपए की बढ़ोतरी कोई ज्यादा तो नहीं.!!!