06 अप्रैल 2011

मीडिया मीडिया में अंतर


शाहिद अफरीदी का पहला बयान
"भारत का मीडिया नकारात्मक सोच रखने वाला है। पाकिस्तानी मीडिया भारत के मीडिया से 100 गुणा बेहतर है।" 

शाहिद अफरीदी, पहले बयान के एक दिन बाद
"नहीं मैंने यह सब नहीं कहा। मैं भारत और भारतीयों को पसंद करता हूं। मीडिया में मेरा बयान तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।"

28 मार्च 2011

तो इनके हैं 5 हजार करोड़


खबर: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृह मंत्री पी चिदंबरम, कानून मंत्री वीरप्पा मोइली, स्पीकर मीरा कुमार, प्रफुल्ल पटेल, फारुख अब्दुल्ला, शरद पवार और अरुण जेटली मैच देखने मोहाली पहुंचेंगे।

तड़का: अब समझ में आया कि मैच पर 5 हजार करोड़ रुपए का सट्टा किन लोगों ने लगाया।

26 मार्च 2011

सरकार की ‘लीकेज’



बयान: मैं विकीलीक्स केबल की भर्त्सना (निंदा) करता हूं। आप विकीलीक्स को इतना सम्मान योग्य न बनाएं।
-पी चिदंबरम, गृह मंत्री, भारत


तड़का: वो तो मैंने मजाक में कह दिया होगा। आप विकीलीक्स को इतना सम्मान न दीजिए, क्योंकि ऐसा करने से हमारी सरकार साढ़े 3 साल से पहले ही लीक हो जाएगी।

25 मार्च 2011

तो पूरा भारत विकसित होता


खबर: अगर उत्तर भारत भारत का हिस्सा नहीं होता, तो हम काफी विकसित होते। -पी चिदंबरम, गृह मंत्री


तड़का: अगर आप ही न होते तो पूरा भारत काफी विकसित होता। क्या आपको ऐसा नहीं लगता।

18 मार्च 2011

मुझे खरीद-फरोख्त का पता नहीं


मुझे तो कभी कुछ नहीं मिला... आज हिसाब करूँगा.

बयान: 2008 में सरकार के विश्वास मत के दौरान कोई खरीद-फरोख्त नहीं हुई. कम से कम मेरी जानकारी में तो ऐसा बिलकुल नहीं है. -प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, ईमानदार

तड़का: और क्या-क्या जानकारियां आपको नहीं हैं, जरा उनसे भी तो रूबरू करा दीजिए।

14 मार्च 2011

मार काट दो, पर शांति बनाए रखो


खबर: हथियारों की खरीद में भारत अव्वल। चीन दूसरे नंबर पर। अमेरिका ने बेचे सबसे ज्यादा हथियार।
तड़का: ये तो वही बात हुई। गांव में दो भाई लड़ रहे थे। सरपंच ने दोनों भाईयों के हाथों में लाकर तलवार थमा दी और कहा- एक दूसरे को मार काट दो, लेकिन शांति बनाए रखो।

07 फ़रवरी 2011

परवेज की परवाज़

खबर: बेनजीर भुट्टो की हत्या के आरोप में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का भी नाम चार्जशीट में शामिल।
तड़का: चार्जशीट का क्या है? कोई कार्रवाई न हो, इससे पहले ही परवेज साहब लंदन की परवाज़ भर चुके हैं।